मुख्य सामग्री पर जाएँ
माँ कामाख्यामाँ कामाख्या ज्योतिष पीठम्माँ कामाख्या ज्योतिष पीठम्

आरती · माँ लक्ष्मी

ॐ जय लक्ष्मी माता

धन-धान्य व सुख-समृद्धि की देवी माँ लक्ष्मी की आरती — दीपावली पूजन में विशेष।

🗓 शुक्रवार, दीपावली, पूर्णिमा

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥

उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥

दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥

शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता।रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥

महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता।उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥

व्हाट्सऐप पर भेजें

अन्य आरती व मंत्र