नागबली / सर्प शांति
Nagbali / Sarp Shanti (Kaal Sarp)
राहु दोष, सर्प शाप — संतान बाधा, विवाह विलंब, व्यापार हानि, स्वप्न में सर्प।
✿ विधि आचार्य विवेक उपाध्याय जी द्वारा

विधि एवं महत्व
मनुष्य के जीवन में आने वाली समस्याओं का किसी न किसी ग्रह से कोई ना कोई संबंध जुड़ा रहता है ।जिससे मनुष्य संसार के अनेक कष्टों का भोग करता है। ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत राहु एक ऐसा ग्रह है जिसकी शुभता मनुष्य को जीवन की अनेक एश्वर्यता ,सौख्यता को प्रदान करता है। राहु व्यक्ति के जीवन में अचानक पद लाभ ,सम्मान, प्रतिष्ठा व यश को दिलाता है। साथ ही दांपत्य /गृहस्थ जीवन की पूर्णता को भी सिद्ध करता है ।
चुकी राहु को ज्योतिष शास्त्र में अहिमुख अर्थात सर्प की संज्ञा दी गई है । इसी कारण जिस किसी भी जातक के कुंडली में राहु ग्रह पीड़ित होता है उन्हें निम्न बाधाओं से ग्रसित होना पड़ता है :
- स्वप्न में सर्प का दिखाई देना या उसके समूह के साथ भागना या घीरे होना।
- गर्भपात व संतान सुख से वंचित होना।
- व्यापार में लगातार नुकसान की स्थिति उत्पन्न होना।
- नौकरी पेशे में उतार-चढ़ाव के साथ प्रमोशन आदि का न होना।
- विवाह में विलंब की स्थिति व परिवार में बार-बार स्वास्थ्य की समस्या उत्पन्न होना।
👉यह सभी उसी राहु या यूं कहे तो पूर्व जन्म में सर्प शाप के कारण फलीभूत होता है।
राहु /सर्प शांति हेतू निम्न उपाय करके जातक अपने जीवन को सुखमय ,शांतिमय बना सकता है।
सर्प शांति उपाय:
- किसी भी माह के दोनों पक्षों के पंचमी तिथि को खास तौर पर यदि मंगलवार और पंचमी तिथि की प्राप्ति हो तो उस दिन किसी सिद्ध शिवालय में भगवान शिव का अभिषेक व नाग पूजन कर राहु जनित दोष से बचा जा सकता है।
- सर्प शॉप से बचने के लिए नाग पंचमी को प्रदोष काल में आठ नागों की मूर्ति बनाकर उनकी प्रतिष्ठा के साथ पूजन करें उसके उपरांत भगवान शिव का महा अभिषेक कर उस अष्ट नागों को संकल्पित कर नर्मदा ,गंगा ,गोदावरी , आदि के निर्मल तीर्थ में प्रभावित किया जाए।
- स्वर्ण नाग की मूर्ति बनाकर जातक स्वयं बुधवार से प्रारंभ कर अगले बुधवार तक जल/ दूध / घृत आदि से मूर्ति का स्नान करावे उसके अनंतर एक कांसे की कटोरी में पान के पत्ते के ऊपर मूर्ति को रखकर दूध व धान का लावा (लाजा) से भर दे इस तरह 8 दिन तक पूजन करने के उपरांत उस मूर्ति को नदी में प्रवाहित करें।
- किसी योग्य आचार्य की देख- रेख में पीठ पूजन के साथ स्वर्ण नागबली वह सर्प शांति यज्ञ विधि को संपन्न कर अपने जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है।
पूजन सामग्री सूची
संपूर्ण किट का अनुमानित मूल्य: ₹6,700
इस पूजा हेतु विशेष सामग्री
- नाग-नागिन जोड़ा (चांदी/स्वर्ण)1 जोड़ा
- अष्ट नाग प्रतिमा8 नग
- कांसे की कटोरी1 नग
- लाजा (धान का लावा)250 ग्राम
- कच्चा दूध1 लीटर
- बिल्वपत्र51 नग
सामान्य पूजन सामग्री (हर पूजा में)
- रोली / कुमकुम1 पैकेट
- हल्दी (पिसी)50 ग्राम
- अक्षत (साबुत चावल)500 ग्राम
- मौली / कलावा2 गोला
- जनेऊ5 जोड़ा
- सुपारी21 नग
- लौंग10 ग्राम
- इलायची10 ग्राम
- कपूर1 डिब्बी
- धूप / अगरबत्ती1 पैकेट
- देसी घी250 ग्राम
- रुई बत्ती (गोल व लंबी)1 पैकेट
- गंगाजल1 बोतल
- शहद50 ग्राम
- पान के पत्ते11 नग
- नारियल (पानी वाला)2 नग
- फूल माला5 नग
- खुले फूल250 ग्राम
- दूर्वा1 गड्डी
- आम के पत्ते1 गड्डी
- पंचमेवा100 ग्राम
- मिठाई / प्रसाद500 ग्राम
- ऋतु फल5 प्रकार
- लाल / पीला वस्त्र (चौकी हेतु)1.25 मीटर
- कलश (तांबा/मिट्टी)1 नग
- दीपक (मिट्टी)5 नग
- चौकी / पाटा1 नग
- आसन2 नग
हवन सामग्री (जहाँ हवन हो)
- हवन कुंड1 नग
- आम की लकड़ी (समिधा)5 किलो
- हवन सामग्री (मिश्रित)1 किलो
- काला तिल250 ग्राम
- जौ250 ग्राम
- गुग्गुल50 ग्राम
- अतिरिक्त देसी घी500 ग्राम
- नवग्रह समिधा1 सेट
- सूखा नारियल (गोला)2 नग
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
नागबली / सर्प शांति की दक्षिणा कितनी है?
ट्रस्ट की मानक दक्षिणा: सर्प शांति (2 पंडित) — ₹5,100; स्वर्ण नागबली व यज्ञ (5 पंडित) — ₹21,000। सामग्री किट लगभग ₹6,700। ऊपर दी गई राशि केवल पूजा-विधि की मानक दक्षिणा है — पुजारी जी अपने क्षेत्र के अनुसार इसमें थोड़ा कम-अधिक रख सकते हैं। आने-जाने का किराया (यात्रा व्यय), सामग्री (यदि किट नहीं ली), तथा वस्त्र, अन्न, गौ-दान, ब्राह्मण भोजन जैसे दान इसमें शामिल नहीं हैं — ये दूरी व यजमान की श्रद्धा अनुसार आपसी सहमति से अलग तय होते हैं। सब कुछ पूजा से पहले स्पष्ट तय कर लें।
नागबली / सर्प शांति में कितना समय लगता है?
सामान्यतः लगभग 4 घंटे, हवन सहित।
नागबली / सर्प शांति कब करानी चाहिए?
शुभ समय: पंचमी (विशेषकर मंगलवार), नाग पंचमी प्रदोष काल। सटीक मुहूर्त हेतु पंचांग देखें या आचार्य जी से परामर्श लें।
नागबली / सर्प शांति के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए?
इस पृष्ठ पर पूरी सूची है — विशेष सामग्री: नाग-नागिन जोड़ा (चांदी/स्वर्ण), अष्ट नाग प्रतिमा, कांसे की कटोरी, लाजा (धान का लावा), कच्चा दूध आदि। संपूर्ण किट का अनुमानित मूल्य ₹6,700।
नागबली / सर्प शांति के लिए पंडित कहाँ मिलेंगे?
इसी पृष्ठ पर अपने शहर के सत्यापित पुजारी देखें, जो यह पूजा कराते हैं — रेटिंग देखकर सीधे व्हाट्सऐप पर संपर्क करें। ट्रस्ट कोई कमीशन नहीं लेता।
संबंधित पूजाएँ
✦ आचार्य जी द्वारापितृ दोष शांति पूजा
अकारण अवरोध, व्यापार में बाधा, घर में क्लेश — पितरों की प्रसन्नता हेतु।
मंगल दोष (मांगलिक) शांति
मांगलिक दोष से विवाह विलंब या दाम्पत्य कलह।
गंडमूल नक्षत्र शांति
अश्विनी, आश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा, मूल, रेवती में जन्मे शिशु हेतु 27वें दिन शांति पूजा।
कालसर्प दोष निवारण पूजा
राहु-केतु के बीच सभी ग्रह होने पर जीवन में बार-बार बाधा — कालसर्प शांति।