करियर उन्नति चण्डी होम
Chandi Homam (Career)
करियर व व्यापार की बाधाएँ दूर करने हेतु दुर्गा सप्तशती पाठ सहित होम।
✿ विधि आचार्य विवेक उपाध्याय जी द्वारा

विधि एवं महत्व
आज के वर्तमान परिवेश में देखा जाए तो प्रत्येक मनुष्य अपने करियर ,व्यापार आदि में निरंतर उन्नति चाहता है। इसके लिए वह दिन रात परिश्रम तो करता है परंतु उसे परिश्रम के अनुसार सफलता प्राप्त नहीं हो पाती ।यहां तक की कई बार यह देखने को मिलता है कि मनुष्य सफलता के बेहद नजदीक आकर भाग्य के वशीभूत होकर असफल हो जाता है । ऐसी स्थितियों उसके करियर सुधार के लिए बहुत सारे आयाम व प्रकल्प बताए गए हैं।
- ऐसे जातक प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य देकर अपने आत्म बल को मजबूत कर सकते हैं।
- अपनी समस्या के समाधान के लिए भगवान गणेश के बीज मंत्र ॐ गं गणपतये नमः का प्रतिदिन तीन माला जाप करना श्रेयष्कर होगा ।तथा साथ ही संकटनाशकगणेशस्तोत्र का प्रतिदिन तीन पाठ करने से सारी समस्याओं का समाधान संभव है।
- कैरियर और व्यापार में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए चण्डी होम पूजा सबसे उत्कृष्ट व शीघ्र ही लाभ देने वाली बताई गई है। इस होम से देवी को शीघ्र ही प्रसन्न कर मनुष्य अपने मनोभिलषित कामनाओं की पूर्णता कर लेता है।
- चण्डी होम पूजा विधि एक तरह का तांत्रिक प्रयोग है ,जिसे दोनों पक्षों के अष्टमी नवमी व चतुर्दशी तिथियों को निशा काल में किया जाता है ।इसमें देवी के महात्म्य पाठ के साथ पाठ विधि से होम करने का नियम बताया गया है। जो की कुशल आचार्य की देख- रेख में संपादित किया जाना ही श्रेयष्कर व शुभकारी होता है । 🙏
पूजन सामग्री सूची
संपूर्ण किट का अनुमानित मूल्य: ₹8,700
इस पूजा हेतु विशेष सामग्री
- दुर्गा सप्तशती पुस्तकपंडित संख्या अनुसार
- लाल चुनरी व श्रृंगार1 सेट
- लाल फूल / गुड़हल500 ग्राम
- कमलगट्टा108 नग
- पान-सुपारी (अतिरिक्त)51 नग
- खीर (आहुति हेतु)1 किलो
सामान्य पूजन सामग्री (हर पूजा में)
- रोली / कुमकुम1 पैकेट
- हल्दी (पिसी)50 ग्राम
- अक्षत (साबुत चावल)500 ग्राम
- मौली / कलावा2 गोला
- जनेऊ5 जोड़ा
- सुपारी21 नग
- लौंग10 ग्राम
- इलायची10 ग्राम
- कपूर1 डिब्बी
- धूप / अगरबत्ती1 पैकेट
- देसी घी250 ग्राम
- रुई बत्ती (गोल व लंबी)1 पैकेट
- गंगाजल1 बोतल
- शहद50 ग्राम
- पान के पत्ते11 नग
- नारियल (पानी वाला)2 नग
- फूल माला5 नग
- खुले फूल250 ग्राम
- दूर्वा1 गड्डी
- आम के पत्ते1 गड्डी
- पंचमेवा100 ग्राम
- मिठाई / प्रसाद500 ग्राम
- ऋतु फल5 प्रकार
- लाल / पीला वस्त्र (चौकी हेतु)1.25 मीटर
- कलश (तांबा/मिट्टी)1 नग
- दीपक (मिट्टी)5 नग
- चौकी / पाटा1 नग
- आसन2 नग
हवन सामग्री (जहाँ हवन हो)
- हवन कुंड1 नग
- आम की लकड़ी (समिधा)5 किलो
- हवन सामग्री (मिश्रित)1 किलो
- काला तिल250 ग्राम
- जौ250 ग्राम
- गुग्गुल50 ग्राम
- अतिरिक्त देसी घी500 ग्राम
- नवग्रह समिधा1 सेट
- सूखा नारियल (गोला)2 नग
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
करियर उन्नति चण्डी होम की दक्षिणा कितनी है?
ट्रस्ट की मानक दक्षिणा: एक पाठ चण्डी होम (3 पंडित) — ₹11,000; नव चण्डी (9 पंडित) — ₹31,000; शत चण्डी (11 पंडित) — ₹1,51,000। सामग्री किट लगभग ₹8,700। ऊपर दी गई राशि केवल पूजा-विधि की मानक दक्षिणा है — पुजारी जी अपने क्षेत्र के अनुसार इसमें थोड़ा कम-अधिक रख सकते हैं। आने-जाने का किराया (यात्रा व्यय), सामग्री (यदि किट नहीं ली), तथा वस्त्र, अन्न, गौ-दान, ब्राह्मण भोजन जैसे दान इसमें शामिल नहीं हैं — ये दूरी व यजमान की श्रद्धा अनुसार आपसी सहमति से अलग तय होते हैं। सब कुछ पूजा से पहले स्पष्ट तय कर लें।
करियर उन्नति चण्डी होम में कितना समय लगता है?
सामान्यतः लगभग 6 घंटे, हवन सहित।
करियर उन्नति चण्डी होम कब करानी चाहिए?
शुभ समय: दोनों पक्षों की अष्टमी, नवमी, चतुर्दशी — निशा काल। सटीक मुहूर्त हेतु पंचांग देखें या आचार्य जी से परामर्श लें।
करियर उन्नति चण्डी होम के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए?
इस पृष्ठ पर पूरी सूची है — विशेष सामग्री: दुर्गा सप्तशती पुस्तक, लाल चुनरी व श्रृंगार, लाल फूल / गुड़हल, कमलगट्टा, पान-सुपारी (अतिरिक्त) आदि। संपूर्ण किट का अनुमानित मूल्य ₹8,700।
करियर उन्नति चण्डी होम के लिए पंडित कहाँ मिलेंगे?
इसी पृष्ठ पर अपने शहर के सत्यापित पुजारी देखें, जो यह पूजा कराते हैं — रेटिंग देखकर सीधे व्हाट्सऐप पर संपर्क करें। ट्रस्ट कोई कमीशन नहीं लेता।
संबंधित पूजाएँ
लक्ष्मी-कुबेर पूजन
धन-वृद्धि, व्यापार उन्नति; दीपावली/धनतेरस।
दुर्गा सप्तशती पाठ
शत्रु बाधा, भय, रोग व आर्थिक संकट से रक्षा हेतु चंडी पाठ।
नवरात्रि कलश स्थापना व नौ दिन पूजा
घटस्थापना, अखंड ज्योति व नवदुर्गा का नौ दिवसीय पूजन।
कन्या पूजन
अष्टमी/नवमी पर नौ कन्याओं व एक बालक (भैरव) का पूजन व भोजन।